पूर्बिया समाज ने कलालिया बावजी परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण जागरूकता का दिया संदेश
उदयपुर के कलालिया बावजी परिसर में श्री पूर्बिया कलाल समाज ओंगणा ने ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत वृक्षारोपण किया। नरेश पूर्बिया ने पर्यावरण जागरूकता और पेड़ों के महत्व पर संदेश दिया।

तस्वीर में श्री पूर्बिया कलाल समाज ओंगणा के सदस्य उदयपुर के कलालिया बावजी परिसर में वृक्षारोपण अभियान के दौरान पौधे के पास खड़े नजर आ रहे हैं।
उदयपुर। श्री पूर्बिया कलाल समाज ओंगणा की ओर से ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत कलालिया बावजी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने प्रथम पेड़ के रूप में पीपल का पौधा लगाकर की।
समाज अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण शुद्ध होता है और लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है। इसके साथ ही गर्मी के दौरान परिसर के तापमान में गिरावट आती है तथा राहगीरों को पेड़ों की छाया मिलती है। पेड़ पक्षियों के लिए आश्रय और भोजन का भी माध्यम बनते हैं।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में अध्यक्ष नरेश पूर्बिया, उपाध्यक्ष नोजी राम पूर्बिया, कोषाध्यक्ष त्रिलोक पूर्बिया, महावीर पूर्बिया, एडवोकेट मुकेश पूर्बिया, दली चंद पूर्बिया, कमल पूर्बिया, मुकेश भीलू लाल, सुरेश पूर्बिया, सुनिल पूर्बिया, रोशन पूर्बिया, तरूण पूर्बिया और पंकज पूर्बिया सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कलालिया बावजी परिसर में आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से समाज ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पेड़ों के महत्व को रेखांकित किया।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
