ओंगणा, उदयपुर। हर मांगलिक कार्य में परिजनों एवं समाज जनों को कार्यक्रम में बुलाने के लिए घर-घर निमंत्रण कार्ड देने जाना होता है, जो आज के युग में लोगों के लिए भारी पड़ रहा है। निमंत्रण कार्ड वितरण में करीब 8 से 10 दिन लग जाते हैं। कई बार निमंत्रण कार्ड देने जाते समय लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं, जिससे खुशियां गम में बदल जाती हैं। इसी समस्या के समाधान हेतु पूर्बिया समाज ओंगणा द्वारा एक सराहनीय निर्णय लिया गया है।

ई-कार्ड अपनाकर बचाएंगे समय और जीवन

पूर्बिया समाज ओंगणा के अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि होली मिलन समारोह में समाज के समक्ष ई-कार्ड के महत्व के बारे में बताया तो सभी ने हाथ ऊपर कर सहमति जताई। "ई-कार्ड से समय और धन दोनों की बचत होती है। बचत समय का उपयोग सकारात्मक कार्य में लगाया जा सकता है। दूसरी ओर सड़क दुर्घटना की संभावना शून्य है।" सभी महिलाओं ने हाथ ऊपर कर ई-कार्ड को स्वीकार करेंगे, कि सहमति प्रदान की।

गौ माता का संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा

समाज ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संकल्प लिया कि वे गोवंश का संरक्षण करेंगे और प्लास्टिक की थैलियां सड़कों पर नहीं फेंकेंगे। "गौ माता में ईश्वर का निवास माना गया है, गौ माता का संरक्षण आवश्यक है। गाय खुले में सड़कों पर पड़ी प्लास्टिक की थैलियां खा जाती है, जिससे वह गायों के पेट में जमा हो जाती हैं और अंत में गाय की मृत्यु हो जाती है।" समाज की महिलाओं ने गौ माता को बचाने के लिए प्लास्टिक की थैलियां सड़क पर न फेंकने का वादा किया और गौ माता का संरक्षण करेंगे।

कार्यक्रम में समाज जनों की गरिमामयी उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष रोशन देवी पूर्बिया, संरक्षक रामचंद्र पूर्बिया, उपाध्यक्ष नोजी राम पूर्बिया, सचिव विनोद पूर्बिया एवं सांस्कृतिक मंत्री हिम्मत लाल पूर्बिया उपस्थित रहे। इनके साथ ही मुकेश पूर्बिया, नंदलाल पूर्बिया, रोशन पूर्बिया, मयूर पूर्बिया तथा महिला संगठन से मधुबाला पूर्बिया, हेमलता पूर्बिया, सुनीता पूर्बिया, दौलत पूर्बिया, राधा पूर्बिया, चन्दा पूर्बिया, सुगन बाई, ललीता देवी, मंजू देवी, शौभा देवी, संतोष देवी, ममता देवी, बसंती देवी, अन्नू देवी एवं कोमल पूर्बिया सहित कई समाज जन उपस्थित थे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story