ऋषभदेव से पुलक मंच परिवार की ऋषभदेव शाखा के 32 सदस्यों का दल 3 अक्टूबर को भीलवाड़ा के लिए रवाना होगा। दल 4 अक्टूबर को द ऑरियम रिसोर्ट में राष्ट्रसंत परम पूज्य आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में आयोजित होने वाले 29वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन 2026 में शामिल होगा।

यात्रा के दौरान दल बिजोलिया और जहाजपुर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन-वंदन करेगा। इसके बाद दल भीलवाड़ा पहुंचेगा और राष्ट्रीय महाअधिवेशन में सहभागिता करेगा। 4 अक्टूबर को आयोजित होने वाले महाअधिवेशन में पुलक मंच के विभिन्न प्रांतों एवं शाखाओं से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पदाधिकारी शामिल होंगे।

महाअधिवेशन की पूर्व संध्या पर 3 अक्टूबर शनिवार रात 7:30 बजे ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ भव्य पुलक भक्ति अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में छह-छह सदस्यों की टीमें भाग लेंगी। भक्ति-भजनों पर आधारित यह मुकाबला पांच राउंड में होगा और प्रत्येक राउंड के बाद एलिमिनेशन की प्रक्रिया रहेगी।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 15 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

ऋषभदेव शाखा के सदस्यों ने बताया कि यह यात्रा धार्मिक दर्शन, आध्यात्मिक ज्ञान एवं गुरु सान्निध्य का विशेष अवसर है। दल में शामिल सदस्य राष्ट्रीय महाअधिवेशन के साथ-साथ भव्य भक्ति कार्यक्रम में भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करेंगे। इस तरह 3 और 4 अक्टूबर को होने वाले धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों में ऋषभदेव शाखा के 32 सदस्य शामिल होंगे।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story