गोगुंदा के इंद्रप्रस्थ होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 40 गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गोगुंदा के सायरा क्षेत्र में स्थित इंद्रप्रस्थ होटल में पुलिस ने अवैध देह व्यापार का खुलासा करते हुए 40 लोगों को गिरफ्तार किया। गिर्वा डीएसपी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आपत्तिजनक सामग्री, वाहन, शराब और नगदी जब्त की गई। पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

गोगुंदा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया, जब सायरा स्थित पदराडा गांव के इंद्रप्रस्थ होटल में चल रहे अवैध देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में 32 युवक और 8 युवतियों सहित कुल 40 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिर्वा डीएसपी गोपाल चंदेल के नेतृत्व में गठित संयुक्त पुलिस टीम ने होटल पर अचानक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों में संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, कई वाहन, मोबाइल फोन, शराब की बोतलें और नगदी भी जब्त की है। छापेमारी के समय गोगुंदा और सायरा थाना क्षेत्र का पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा, जिससे कार्रवाई को सुचारु रूप से अंजाम दिया जा सका।
प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि होटल संचालक ने होटल को किराए पर लेकर अवैध रूप से वेश्यावृत्ति का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में पीटा एक्ट (अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में गोगुंदा न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई को पुलिस प्रशासन की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अवैध गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
- गोगुंदा इंद्रप्रस्थ होटल देह व्यापार भंडाफोड़सायरा पदराडा गांव होटल सेक्स रैकेटगोगुंदा थाना क्षेत्र पीटा एक्ट कार्रवाईउदयपुर जिले में होटल पर पुलिस रेडगिर्वा डीएसपी गोपाल चंदेल कार्रवाईराजस्थान में देह व्यापार का खुलासागोगुंदा में 40 गिरफ्तार अवैध वेश्यावृत्तिIndraprastha Hotel Gogunda sex racket bustedGogunda police raid on hotel prostitutionSayra Udaipur hotel prostitution casePITA Act case in Udaipur districtRajasthan hotel sex trade exposed

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
