आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर में डॉ राहुल जैन का भव्य स्वागत, प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ और पगड़ी पहनाकर डॉ राहुल जैन का अभिनंदन किया

उदयपुर। आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक पद पर डॉ राहुल जैन को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राजस्थान नर्सेज़ एसोसिएशन उदयपुर के संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि डॉ राहुल जैन के प्रधानाचार्य बनने पर जिला अध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष के नेतृत्व में उन्हें उपरणा और पगड़ी पहनाकर, पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत आमेटा, संरक्षक रमेश मीणा, नर्सिंग अधीक्षक सी.पी. वेद, जिला अध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष, संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष परमार, लक्ष्मी नारायण चौहान, सूर्य प्रकाश चौहान, हरीश चौबीसा, प्रदीप मेहता, मदन सिंह, रमेश पंजाबी, राजेंद्र जोशी, धीरज, ओम सिसोदिया, शुभम जोशी, राजूराम सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस स्वागत समारोह ने न केवल डॉ राहुल जैन के पदभार ग्रहण को औपचारिक रूप दिया बल्कि उनके नेतृत्व में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के विकास और स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की दिशा को भी सशक्त किया।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
