पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मावली में जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम मीणा ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डॉ. लोकेश भारती की अध्यक्षता रही।


विविध प्रतियोगिताएं एवं सहभागिता

  • जिले के कई राजकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
  • "निबंध लेखन, कविता लेखन एवं चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।"

चयन प्रक्रिया और आगामी चरण

कार्यक्रम के संयोजक मोहन जांगिड़ के अनुसार, इस प्रेरणा उत्सव की प्रतियोगिता में 15 छात्र व 15 छात्राओं को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया

  • इनमें सफल विद्यार्थियों का चयन प्रेरणा पोर्टल द्वारा किया जाएगा।
  • "चयनित विद्यार्थी गुजरात जिले के वडनगर के विद्यालय में प्रशिक्षण हेतु जाएंगे, जहां पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिक्षा-दीक्षा हुई थी।"
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story