उदयपुर जिले के भटेवर पंचायत के खोखरवास में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव की तैयारियों ने रंग पकड़ना शुरू कर दिया है। इस वर्ष का सात दिवसीय महोत्सव 15 दिसंबर को प्रातः 11 बजे कलश यात्रा के साथ विधिवत शुरू होगा। ग्रामवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के बीच गांव-गांव जाकर आमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकें।

सूत्रों के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य आकर्षण कथा व्यास पंडित माणकचंद मेनारिया होंगे, जो अपनी मधुर वाणी और संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से श्रीमद् भागवत कथा का अमृतपान कराएंगे। कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा, वहीं सात दिवसीय कार्यक्रम का समापन हवन अनुष्ठान और महाप्रसादी वितरण के साथ किया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। गांव-गांव जाकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को निमंत्रण पत्र भेंट किए गए। इसके साथ ही प्रमुख मंदिरों में भी निमंत्रण देकर भगवान का आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर हेमन्त अहीर, हीरालाल अहीर, पूरन अहीर, फतेह लाल अहीर, जगदीश अहीर, उदय लाल अहीर, कार्तिक शर्मा, हितेश अहीर, मनोहर अहीर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह स्थानीय समुदाय को एकजुट करने और सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का माध्यम भी है। ग्रामीणों की सहभागिता और उत्साह इस आयोजन की गरिमा को और बढ़ा रहा है, जिससे यह महोत्सव क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

Hemant Ameta, Udaipur

Hemant Ameta, Udaipur

हेमंत अमेटा उदयपुर से प्रात:काल के लिए समाचार कवर करने वाले अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को सटीक और निष्पक्ष दृष्टिकोण से पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। हेमंत अपने तेज़ रिफ्लेक्स और खबरों की गहन जांच के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को हर अपडेट समय पर और भरोसेमंद जानकारी के साथ मिलती है।

Next Story