ग्राम क्षेत्र में आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब “एक शाम भेरू जी के नाम” कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई और राजपूत करणी सेना मेवाड़ के जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह जी झाला का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में राजपूत करणी सेना मेवाड़ के उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह पंवार, तहसील अध्यक्ष सरवन सिंह पडिहार, उपाध्यक्ष तख्त सिंह सोलंकी, संगठन मंत्री विक्रम सिंह झाला, हर्षवर्धन सिंह पंवार, मंडल ओगणा के अध्यक्ष गणपत सिंह सिसोदिया, संगठन मंत्री रणवीर सिंह सिसोदिया, महेंद्र सिंह सिसोदिया, फलासिया तहसील अध्यक्ष रणजीत सिंह तथा विधानसभा अध्यक्ष हरि सिंह चौहानवास सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही लाल सिंह जी, बाबू सिंह जी, भगवत सिंह जी, कालू सिंह जी, भगवत सिंह, भोपाल सिंह जी तथा जिला टीम के मानवेंद्र सिंह चौहान और खुसवंधन सिंह डूलावत ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में मातेश्वरी मित्र मंडल के समस्त कार्यकर्ता, माता जी के पुजारी, भेरू जी के पुजारी, गांव के बुजुर्ग, मातृ शक्ति और हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत कर कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह झाला ने अपने संबोधन में सनातन धर्म, साधु-संतों, प्रकृति और “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर गाय को “राष्ट्रीय माता” घोषित किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने गंभीरता से सुना।

कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन भगवत सिंह भूरा द्वारा प्रस्तुत किया गया। पूरे आयोजन ने क्षेत्र में सामाजिक एकजुटता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का सशक्त संदेश दिया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story