प्रतापगढ़ के सालमगढ़ थाना क्षेत्र के बहुचर्चित शंकरलाल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक की पत्नी तुलसीबाई ने पड़ोसी दुकानदार वाहिद कुरैशी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी अरनोद चन्द्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के दमनार निवासी अजीज उर्फ अज्जु (46) और मुल्तानपुरा निवासी जुनैद उर्फ जुनैब (20) को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 26 जून 2026 को दलोट स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास एक कुएं से कट्टे में बंद शंकरलाल का शव बरामद हुआ था। इस मामले में मृतक की पत्नी ने हत्या का प्रकरण दर्ज कराया था, लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की।

जांच में सामने आया कि 24 जून को पत्नी तुलसीबाई और पड़ोसी दुकानदार वाहिद कुरैशी ने मध्यप्रदेश से तीन युवकों को बुलाकर शंकरलाल के साथ मारपीट करवाई, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को कट्टे में भरकर कुएं में फेंक दिया। वहीं पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से मृतक की मोटरसाइकिल दूसरे थाना क्षेत्र में खड़ी कर दी गई।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि हत्या के बदले 5 लाख रुपये देने, वाहिद कुरैशी को आधा बीघा जमीन देने, मृतक की जमीन पर बिना किराए दुकान चलाने और मकान पर कमरा बनाकर रहने का लालच दिया गया था।

इस मामले में पुलिस इससे पहले मृतक की पत्नी तुलसीबाई और मुख्य साजिशकर्ता वाहिद कुरैशी को गिरफ्तार कर चुकी है। अब हत्या को अंजाम देने वाले दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है।

Updated On
Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story