खेरवाड़ा तहसील की कातर ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों, जैविक इनपुट के उपयोग और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक किया गया।

प्रशिक्षण में कृषि पर्यवेक्षक निलेश कुमार खराड़ी, ललित वडेरा एवं राकेश कटारा, सहायक कृषि अधिकारी चंदूलाल कटारा तथा सहायक कृषि अधिकारी एवं नोडल अधिकारी नयन आमेटा उपस्थित रहे। सीएमएफ संस्था के प्रशिक्षक एवं व्याख्याता सुखलाल परमार (ब्लॉक एंकर) ने किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

उन्होंने बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत एवं जैविक कीटनाशक सहित विभिन्न प्राकृतिक इनपुट तैयार करने और उनके उपयोग की विधि समझाई। साथ ही प्राकृतिक खेती से कृषि लागत कम करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों का उपयोग घटाने तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त करने के लाभों के बारे में बताया।

कार्यक्रम में सरपंच लीला देवी, वार्ड पंच नरेंद्र, कृषक सखी अंजू खोखरिया एवं कोकिला देवी सहित पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर कम लागत में प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक इनपुट तैयार करने और उनके उपयोग की व्यावहारिक जानकारी दी गई, जिससे प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर रहा।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story