मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखला द्वारा शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को नव निर्मित श्रीयादे मंदिर परिसर, रख्यावल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत “एक पेड़ मां के नाम” हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

मेवाड़ चौखला के महामंत्री डीसी प्रजापत बिठौली ने बताया कि अभियान के तहत मंदिर परिसर में पौधारोपण कर समाज जनों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में मेवाड़ चौखला अध्यक्ष गणेश लाल प्रजापत घासा, भाजपा डबोक मंडल महामंत्री राजू गुजराती, दीपचंद प्रजापत घासा, जालूलाल प्रजापत, हीरालाल प्रजापत रख्यावल, सोहनलाल बिठौली, चेनाराम, गिरीश, मयंक प्रजापत सहित समाज बंधु उपस्थित रहे।

नव निर्मित श्रीयादे मंदिर परिसर में आयोजित यह वृक्षारोपण कार्यक्रम “एक पेड़ मां के नाम” हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समाज की भागीदारी को दर्शाता है।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story