सीलमबम मार्शल आर्ट्स: प्रहर्ष जैन का नेशनल टीम में चयन, राजस्थान का करेंगे प्रतिनिधित्व
ऋषभदेव के रहने वाले और आलोक स्कूल उदयपुर के कक्षा 12 के छात्र प्रहर्ष अमृतसर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

अमृतसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीलमबम मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता के लिए चयनित उदयपुर के छात्र प्रहर्ष जैन।
सीलमबम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में रिषभदेव के प्रहर्ष जैन का चयन नैशनल लेवल पर हुआ है। प्रहर्ष जैन को आलोक स्कूल और लेक गार्डन, उदयपुर से अमृतसर के लिए रवाना किया गया, जहां वे राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अमृतसर, पंजाब में 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक सीलमबम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है। इस प्रतियोगिता में प्रहर्ष जैन राजस्थान की ओर से हिस्सा लेंगे। प्रहर्ष जैन उदयपुर के आलोक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र हैं।
प्रहर्ष जैन इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं और गोल्ड, सिल्वर तथा कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं। अब नैशनल लेवल पर चयन के बाद वे अमृतसर में होने वाली प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
