कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों रात के समय हो रही लगातार बिजली कटौती ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। दिनभर की भीषण गर्मी के बाद लोगों को रात में राहत की उम्मीद रहती है, लेकिन अघोषित बिजली कटौती के कारण लोगों की नींद हराम हो गई है। बार-बार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति से आमजन में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कई दिनों से हर रात बिजली बार-बार गुल हो रही है। कभी आधे घंटे तो कभी एक-दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। उमस भरी गर्मी में पंखे और कूलर बंद होने से लोग पूरी रात जागने को मजबूर हैं। लगातार हो रही कटौती से लोगों का दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है।

व्यापारियों ने भी बिजली व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि देर रात तक संचालित होने वाले प्रतिष्ठानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं लगातार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति से छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि रात के समय होने वाली अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही यदि किसी कारणवश बिजली सप्लाई बाधित करनी हो तो इसकी पूर्व सूचना दी जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

इधर बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बढ़ते लोड और तकनीकी खामियों के चलते कभी-कभी बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। विभाग द्वारा समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं और व्यवस्था सुधारने के लिए आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं।

लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था से नाराज स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। रातभर जारी बिजली कटौती अब क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story