स्थानीय न्यू कॉलोनी स्थित पीएमश्री राजकीय विद्यालय टाऊन में व्यावसायिक शिक्षा के तहत हेल्थ केयर विषय पर आयोजित सत्र में विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार किट के उपयोग और आपात स्थितियों में आवश्यक चिकित्सा प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रेणुका शर्मा ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत गेस्ट लेक्चरर के रूप में डॉ. नंदिनी शर्मा ने विद्यार्थियों को हेल्थ केयर से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने प्राथमिक उपचार किट के उपयोग को विस्तार से समझाते हुए सीपीआर की प्रक्रिया, नाक में खून आने की स्थिति में उपचार, दुर्घटनाग्रस्त होने पर फर्स्ट एड के सही तरीके, खाते समय भोजन का गलत नली में प्रवाह होने पर अपनाए जाने वाले उपाय तथा जलने की स्थिति में किए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को व्यवहारिक दृष्टिकोण से भी मार्गदर्शन दिया गया, जिससे वे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी सहायता प्रदान कर सकें। यह सत्र न केवल व्यावसायिक शिक्षा के उद्देश्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि विद्यार्थियों में जीवन रक्षक कौशल विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी साबित हुआ।

फोटो केप्शन: पी.के.01

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story