गुरु पूर्णिमा पर पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल में मिशन पढ़ो राजस्थान अभियान का आयोजन, बच्चों को मिला ज्ञान का संदेश
पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल में मिशन पढ़ो राजस्थान अभियान के तहत गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम हुआ, बच्चों को पुस्तक पढ़ने का संदेश दिया गया।

तस्वीर में झाड़ोल के पीएम श्री स्कूल में आयोजित 'मिशन पढ़ो राजस्थान' कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे शिक्षा अधिकारी और पोडियम से भाषण देतीं प्रभार प्रधानाचार्य दिख रही हैं।
पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल में आज मिशन पढ़ो राजस्थान रीडिंग प्रमोशन कैंपेन का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अच्छी पुस्तकों के अध्ययन के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि किताबों के नियमित पठन से ज्ञान प्राप्त होता है और विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होता है।
कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोरध्वज व्यास, अतिरिक्त मुख्य खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर जोशी एवं मनीष जोशी ने बच्चों को अच्छी-अच्छी किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकों का अध्ययन विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इसी अवसर पर स्कूल प्रभार प्रधानाचार्य रेणुका साल्वी ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाती है। शिक्षा हमें सही मार्ग दिखाने के साथ अच्छे संस्कार और अनुशासन सिखाती है। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा महर्षि वेदव्यास जी की जयंती के रूप में भी मनाई जाती है, जिन्होंने हमें वेदों का ज्ञान दिया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा मीडिया संयोजक जीतू भाई शुक्ला, झाडोल मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गाडरी, मंडल उपाध्यक्ष लाल सिंह राणावत, मनीष पुरोहित, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवीलाल गायरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज पुरबिया सहित स्कूल अध्यापक नरेंद्र मेहता, दिलीप सिंह पवार, राखी जैन, रंजना जैन, नितिन सुथार, परिधि कुंवर एवं कविता सेवक उपस्थित रहे।
मिशन पढ़ो राजस्थान रीडिंग प्रमोशन कैंपेन के इस आयोजन में विद्यार्थियों को पठन संस्कृति से जोड़ने और शिक्षा के महत्व को समझाने का संदेश दिया गया।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
