चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के गांव माल (थामला), तहसील मावली, जिला उदयपुर निवासी ज्ञानप्रकाश सुथार पिता श्रवण सुथार को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 3,00,000 रुपये (तीन लाख रुपये) की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।

यह सहायता सांसद सी.पी. जोशी के प्रयासों से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सैद्धांतिक रूप से स्वीकृत की गई, जिसके तहत संबंधित मरीज का उपचार कर रहे चिकित्सालय को उक्त राशि जारी कर दी गई है। यह कदम गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज को राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस आर्थिक सहयोग के लिए सांसद सी.पी. जोशी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। यह सहायता न केवल मरीज के उपचार में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के माध्यम से जरूरतमंदों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story