उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘राष्ट्र सेवा, जन सेवा’ की 25 वर्ष की यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश संगठन के निर्देश पर बुधवार, 7 अक्टूबर को सलूंबर जिले के चुंगी नाका स्थित जैन बोर्डिंग सभागार में विशाल विकसित भारत जन संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि प्रदेश संगठन की ओर से कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन वर्चुअली संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, सलूंबर विधानसभा विधायक शांता देवी मीणा, पंचायत राज जिला चुनाव प्रभारी तख्त सिंह शक्तावत, हरीश पाटीदार और धरियावद विधानसभा प्रत्याशी कन्हैया लाल मीणा की उपस्थिति रहेगी।

जिलाध्यक्ष जोशी ने बताया कि प्रातः 9 बजकर 15 मिनट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होगा। प्रातः 10 बजे वंदे मातरम गायन एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद 10 बजकर 10 मिनट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संबोधित करेंगे। 10 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा।

प्रातः 10 बजकर 55 मिनट पर प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प दिलवाया जाएगा। इसके बाद प्रातः 11 बजे स्थानीय अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। 11 बजकर 5 मिनट पर राष्ट्रगान होगा। प्रातः 11 बजकर 10 मिनट पर सेवा ज्योति यात्रा जैन बोर्डिंग से रवाना होकर आशीर्वाद गार्डन तिराहा पहुंचेगी, जहां सेवा ज्योति स्थापित की जाएगी।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने सभी मंडल अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन को आमंत्रित किया गया है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story