खेरवाड़ा में प्रधानमंत्री मोदी के राजस्थान दौरे का लाइव प्रसारण, पंचायत समिति सभागार में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
खेरवाड़ा में पंचायत समिति और ग्राम पंचायत सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान प्रवास का लाइव प्रसारण बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने देखा।

तस्वीर में दिख रही अग्रिम पंक्ति में भाजपा नेता पारस जैन, नानालाल आहारी, लक्ष्मी देवी आहारी और हेमंत मेहता सहित अन्य पदाधिकारी एवं ग्रामीण पंचायत समिति सभागार में बैठे नजर आ रहे हैं।
उपखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान प्रवास के कार्यक्रम का टीवी पर लाइव प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने देखा। कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा और प्रातः 11:00 बजे से क्षेत्र के ग्रामीण पंचायत समिति सभागार में एकत्रित होने लगे। दोपहर 2:00 बजे तक उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के राजस्थान प्रवास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण देखा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक नानालाल आहारी, भाजपा की वरिष्ठ नेता पारस जैन, भाजपा देहात जिला मंत्री अमित कलाल एवं लक्ष्मी देवी आहारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, मंडल महामंत्री विक्रांत कोठारी, मंडल मंत्री रामलाल पटेल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री नैना देवी पंचोली, पूर्व सरपंच पाटिया ललिता देवी, तहसीलदार रेवत राम भील, विकास अधिकारी मदन लोहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कस्बेवासी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में खेरवाड़ा ग्राम पंचायत सभागार में भी कस्बे के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान खेरवाड़ा सरपंच लक्ष्मी देवी आहारी, समाजसेवी पारस जैन, उपसरपंच विक्रांत कोठारी, वार्ड पंच लव सितलानी, ग्राम विकास अधिकारी विजय मेनारिया सहित बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान प्रवास के लाइव प्रसारण को लेकर दोनों स्थानों पर लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जहां ग्रामीणों और कस्बेवासियों ने कार्यक्रम का सामूहिक रूप से अवलोकन किया।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
