राजस्थान को 1.05 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 4 जुलाई को पचपदरा (बालोतरा) में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण फतहनगर-सनवाड़ में भी किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका की ओर से विशेष आयोजन के साथ शहरी सेवा शिविर-2026 आयोजित होगा, जिसमें पात्र नागरिकों को पट्टों का वितरण किया जाएगा।

स्थानीय कार्यक्रम श्री अम्बेश सौभाग्य मदन महासभागार, चतुर्बाग कॉलोनी, फतहनगर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मावली विधानसभा के प्रभारी एवं पूर्व प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ भाजपा एवं प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भाजपा मंडल फतहनगर-सनवाड़ के अध्यक्ष नितिन सेठिया ने बताया कि प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विकास के इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने की अपील की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह पचपदरा में आयोजित समारोह में 1 लाख 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम की प्रमुख घोषणाओं में 79 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित राजस्थान रिफाइनरी का राष्ट्र को समर्पण, 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास, यमुना जल परियोजना को गति तथा 50 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्रों का वितरण शामिल है।

फतहनगर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम के माध्यम से नागरिक प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। साथ ही शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के साथ पात्र नागरिकों को पट्टों का वितरण भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यक्रम के लाइव प्रसारण और शहरी सेवा शिविर को लेकर फतहनगर-सनवाड़ क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story