बालोतरा में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेरवाड़ा के पेंटा राम गरासिया (एमबीसी) को कांस्टेबल पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के साथ ही यह अवसर पेंटा राम गरासिया और उनके क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बन गया।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद पेंटा राम गरासिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का गौरवपूर्ण क्षण है। साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए देश और प्रदेश की सेवा करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पेंटा राम गरासिया को नियुक्ति पत्र मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। खेरवाड़ा एमबीसी कमांडेंट सहित अन्य अधिकारियों एवं कार्मिकों में भी उनके चयन और नियुक्ति पत्र प्राप्त होने पर खुशी का माहौल रहा।

फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नियुक्ति पत्र प्राप्त करते हुए पेंटा राम गरासिया को देखा जा सकता है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story