धर्म प्राण नगरी पिड़ावा में परम पूज्य मुनिश्री 108 संस्कार सागर जी महाराज ससंघ के मंगल वर्षायोग का भव्य मंगल प्रवेश आर्जव सभागार मांगलिक भवन में होगा। इस अवसर पर पिड़ावा जैन समाज द्वारा पलख पांवड़े बिछाकर पूज्य गुरुदेव का भावभीना अभिनंदन किया जाएगा।

श्री सावलिया पारसनाथ अतिशय क्षेत्र दिगंबर जैन मंदिर समिति अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह एडवोकेट ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्र गौरव पारस जैन "पार्श्वमणि" पत्रकार को जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य गुरुदेव के वर्षायोग को लेकर पिड़ावा जैन समाज में अपूर्व उत्साह और समर्पण देखने को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि धर्म प्राण नगरी पिड़ावा की हर गली और चौराहों को भव्य रूप से सजाया गया है। जगह-जगह मुनिश्री संस्कार सागर जी महाराज ससंघ का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती की जाएगी। मंगल प्रवेश के बाद धर्म सभा का आयोजन होगा, जिसमें चित्रअनावरण, पाद प्रक्षालन और मंगलदीप प्रज्वलन जैसी मांगलिक क्रियाएं हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न की जाएंगी।

विदित हो कि पिड़ावा नगरी में परम पूज्य मुनि ब्रह्मानंद सागर जी के 8 वर्षायोग निर्विघ्न संपन्न कराने में संरक्षक धन सिंह जी जैन का अविस्मरणीय योगदान रहा है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्र गौरव पारस जैन "पार्श्वमणि" पत्रकार ने बताया कि पिड़ावा जैन समाज की अटूट श्रद्धा, शक्ति और समर्पण सेवा को देखते हुए ही ब्रह्मानंद जी महाराज ने इतने वर्षायोग एक स्थान पर किए। उन्होंने इसे प्रशंसनीय और अनुकरणीय बताया।

इस अवसर पर विनोद जैन उपाध्यक्ष, एडवोकेट संजय जैन उपाध्यक्ष, प्रदीप जैन उपाध्यक्ष, चातुर्मास कमेटी, पंडित राजू सर और आशीष जैन उपस्थित रहेंगे। मंगल प्रवेश कार्यक्रम के बाद जैन समाज का वात्सल्य भोज भी आयोजित किया जाएगा।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story