फलीचढ़ा विद्यालय में आठवीं के विद्यार्थियों को गुड़-धनिया खिलाकर दी गई विदाई
मावली के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फलीचढ़ा खेड़ी में विदाई समारोह आयोजित, 19 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को दी गई शुभकामनाएं।

मावली क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फलीचढ़ा खेड़ी में आयोजित विदाई समारोह के दौरान उपस्थित अतिथि, शिक्षक और बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी।
समारोह की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि
- विशिष्ट अतिथि: प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु
- अध्यक्षता: प्रधानाध्यापक बलराम मीणा
सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संदेश
विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों द्वारा सांस्कृतिक गीत-संगीत, कविता और नाटक प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बताया गया कि "शिक्षा ही जीवन के लिए प्रेरणादायक शिक्षा है।"
प्रदेश शिक्षक नेता देशबंधु ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि "परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए हमें कड़ी मेहनत, परिश्रम कर उत्तीर्ण होकर गांव जिले का नाम रोशन करना है और शिक्षा से बढ़कर दूसरा कोई मार्ग नहीं है बिना गुरु के शिक्षा अधूरी रहती है शिक्षा से संस्कार और जीवन जीने के सभी आयाम हम शिक्षा से पूरे कर सकते हैं।"
परीक्षा संबंधी जानकारी
दिनांक 19 फरवरी 2026 को आठवीं परीक्षा बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ होगी उसमें सभी बच्चों को परीक्षा से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी दी गई।
उपस्थिति
इस दौरान विद्यालय परिवार के निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे:
- ओमप्रकाश लोहार
- मोहम्मद गनी पीनारा
- जगदीश प्रसाद मीणा
- जबर सिंह गहलोत
- जितेंद्र जाखड़
- कीमत कुमारी मीणा
- गगन यादव
- कोमल मेघवाल
- एवं समस्त विद्यालय परिवार

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
