फलीचड़ा स्कूल में वर्षों से रिक्त चतुर्थ श्रेणी पद भरे, प्रीतम रानी और राधेश्याम जाट का स्वागत
फलीचड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वर्षों से रिक्त चतुर्थ श्रेणी पदों पर प्रीतम रानी और राधेश्याम जाट की नियुक्ति हुई।

तस्वीर में फलीचड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिवार के सदस्य नए नियुक्त कर्मचारियों के स्वागत समारोह में खड़े नजर आ रहे हैं।
ग्राम पंचायत फलीचड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कई वर्षों से रिक्त चल रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर प्रीतम रानी एवं राधेश्याम जाट की नव नियुक्ति एवं पदोन्नति होने पर विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत-अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने दोनों नव नियुक्त सहायक कर्मचारियों का कुमकुम से तिलक लगाकर तथा मेवाड़ी ऊपरना ओढ़ाकर सम्मान किया। विद्यालय में लंबे समय से रिक्त चल रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर नियुक्ति होने से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आलोक भारतीय, प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार, देशबंधु लाड कुंवर, राहुल नवल, काजल श्रीमाली, देवी लाल जाट, फतेह लाल यादव, लीला खटीक, लहरी लाल जाट, सुनीता मीणा, रक्षा वर्मा, प्रीति कौर, कालू सिंह, सुनील अटल, राजेश कुमार सालवी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
लंबे समय से रिक्त पदों पर हुई नियुक्ति एवं पदोन्नति के बाद विद्यालय में सहायक कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित हुई, जिसे लेकर विद्यालय परिवार ने दोनों का स्वागत-अभिनंदन किया।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
