राजस्थान के फलासिया थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। फूटन आमलिया गांव में एक व्यक्ति ने अपने ही भाई और भाभी पर रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, फूटन फला आमलिया निवासी वेसाराम पुत्र रामा जी भगोरा (39 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके भाई खेताराम पुत्र रामा जी भगोरा और भाभी धर्मी देवी ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की।

परिवादी की शिकायत के आधार पर फलासिया थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 126(2) एवं 3(5) के तहत प्रकरण संख्या 159/2026 दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

थानाधिकारी वेलाराम के निर्देशन में प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक कालू लाल कर रहे हैं। पुलिस अब दर्ज रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story