उदयपुर जिले के फलासिया थाना क्षेत्र में बाइक से खतरनाक स्टंट कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई पावर बाइक को भी एमवी एक्ट के तहत जब्त किया है।

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर बाइक से खतरनाक स्टंट करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में किए जा रहे स्टंट से आमजन और राहगीरों की सुरक्षा को गंभीर खतरा बना हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई।

पुलिस ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी की पहचान कमलेश (21 वर्ष), निवासी देवडावास, थाना फलासिया के रूप में की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही स्टंट में इस्तेमाल की गई पावर बाइक को मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत जब्त किया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी वेलाराम के साथ पुलिसकर्मी कांतिलाल, मोटाराम और हिम्मत राम शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story