लसाड़िया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और जनजातीय अंचल में नवाचारों के लिए लसाड़िया उपखण्ड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, रेलवाड़ा के शिक्षक पवन कुमार टेलर को प्रतिष्ठित 'शहीद नाना भाई खांट शिक्षक गौरव सम्मान 2025' से सम्मानित किया गया है। यह गौरवमयी अलंकरण उदयपुर स्थित सुखाड़िया रंग मंच, नगर निगम परिसर में आयोजित 12वें अंचल स्तरीय जनजाति प्रतिभा एवं सर्व शिक्षक गौरव सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया गया। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन श्री मेवाड़ वागड़ मालवा जनजाति विकास संस्थान द्वारा किया गया था।

शिक्षक पवन कुमार टेलर के चयन का मुख्य आधार उनका जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति समर्पण रहा है। संस्थान की चयन समिति ने पवन कुमार टेलर के प्रयासों को रेखांकित करते हुए बताया कि उन्होंने विद्यालय में भामाशाहों को प्रेरित कर न केवल फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित की, बल्कि विभिन्न शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक सामग्री भी उपलब्ध कराई, जिससे विद्यार्थियों के शिक्षण अनुभव में गुणात्मक सुधार हुआ है। यह सम्मान न केवल शिक्षक पवन कुमार टेलर की कर्मठता का प्रमाण है, बल्कि जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षकों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण भी है।

Pratahkal HQ

Pratahkal HQ

Next Story