खेरवाड़ा के उपखंड नयागांव स्थित पाटिया थाना क्षेत्र में एक महिला का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी रमेश चंद्र मीणा के निर्देशन में दर्ज प्रकरण के अनुसार, कनबई निवासी डबायचा नन्दुदेवी पत्नी मनजी बरंडा ने रिपोर्ट देकर बताया कि 3 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10:18 बजे भगोरपाड़ा निवासी शंकर पुत्र मनजी असोड़ा ने उनका रास्ता रोककर उनके साथ छेड़छाड़ की तथा जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की रिपोर्ट पर पाटिया थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद को सौंपी गई है, जो मामले का अनुसंधान कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story