पाटिया थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुड़दंग और अशांति फैलाने पर पांच गिरफ्तार
खेरवाड़ा के नयागांव स्थित पाटिया थाना क्षेत्र में 31 अगस्त को हुड़दंग और अशांति फैलाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी को नियमानुसार पाबंद कर जमानत पर रिहा किया गया।

खेरवाड़ा उपखंड के नयागांव स्थित पाटिया थाना क्षेत्र में हुड़दंग कर अशांति फैलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई थानाधिकारी रमेश चंद्र मीणा के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक हरीश कुमार ने की।
पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को क्षेत्र में अशांति फैलाने एवं हुड़दंग करने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रमेश पुत्र रूपा, जाति कलासुआ, उम्र 40 वर्ष, निवासी काकरा डूगरा को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में पुलिस ने हुड़दंग कर शांति भंग करने के आरोप में चार अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश पुत्र जीवा, जाति भगोरा, उम्र 31 वर्ष, निवासी भगोरपाड़ा; विमल पुत्र लक्ष्मण, जाति भगोरा, उम्र 30 वर्ष, निवासी मालीफला; जयंतिलाल पुत्र सकरा, जाति भगोरा, उम्र 50 वर्ष, निवासी भगोर पाड़ा तथा कावा पुत्र वालजी, जाति भगोरा, उम्र 42 वर्ष, निवासी भगोर पाड़ा शामिल हैं।
पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार पाबंद किया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया। पाटिया थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
