खेरवाड़ा। उपखंड नयागांव के पाटिया थाना पुलिस ने आम रास्ते पर धारदार तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार पाटिया थाना क्षेत्र में आरोपी आम रास्ते पर तलवार लहराकर लोगों को धमका रहा था, जिससे आमजन में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से धारदार तलवार बरामद की।

थानाधिकारी रमेश चंद्र मीणा के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान सहायक उप निरीक्षक एवं कनबई चौकी प्रभारी प्रभु लाल ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित पुत्र चंदूलाल गमेती (31 वर्ष), निवासी कनबई घाटी फला, थाना पाटिया को गिरफ्तार किया।

इस मामले में पाटिया थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

पुलिस ने आमजन से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story