उपखंड नयागांव के पाटिया थाना अधिकारी रमेश चंद्र मीणा के निर्देशन में थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 10 लीटर देशी अवैध हथकड़ शराब जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पहली कार्रवाई 20 अगस्त 2026 को शाम 6:45 बजे पाटिया क्षेत्र में की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाबूलाल पुत्र रामा खराड़ी, उम्र 65 वर्ष, निवासी देमत पाटिया को 5 लीटर देशी अवैध हथकड़ शराब का परिवहन करते पकड़ा। कार्रवाई करने वाली टीम में हेडकांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह शामिल रहे। मामले की जांच एएसआई हरीश द्वारा की जा रही है।

दूसरी कार्रवाई 21 अगस्त 2026 को दोपहर 2:43 बजे पाटिया थाना क्षेत्र के नंबई गोयराफला में की गई। पुलिस ने विष्णु पुत्र नारायण लाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी नंबई गोयराफला पाटिया को 5 लीटर देशी अवैध हथकड़ शराब का परिवहन करते पकड़ा। कार्रवाई एएसआई सुखलाल द्वारा की गई, जबकि प्रकरण की जांच एएसआई मनीष द्वारा की जा रही है।

पुलिस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को नियमानुसार जमानत पर रिहा किया गया। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस तरह पाटिया थाना पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 10 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई और दो आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story