पाटिया-बावलवाड़ा पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथकढ़ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
खेरवाड़ा में पाटिया और बावलवाड़ा पुलिस की कार्रवाई में देशी हथकढ़ शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

खेरवाड़ा में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाटिया एवं बावलवाड़ा थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखी और परिवहन की जा रही देशी हथकढ़ शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पाटिया थाना पुलिस ने थानाधिकारी रमेश चंद्र मीणा के निर्देशन में हैड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी बाबूलाल पुत्र रामा, जाति भील, उम्र 65 वर्ष, निवासी देमत के कब्जे से 05 लीटर देशी हथकढ़ शराब बरामद की। मामले में जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक हरिश मीणा द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
इसी प्रकार बावलवाड़ा थाना पुलिस ने थानाधिकारी राम सिंह के निर्देशन में उहरिया फला नवागरा में कार्रवाई की। सहायक उप निरीक्षक प्रभु लाल ने कार्रवाई करते हुए जोरावर सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह चौहान, निवासी नवाघरा के कब्जे से अवैध रूप से रखी एवं परिवहन की जा रही देशी हथकढ़ शराब बरामद की। मामले में जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल सुंदरलाल द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
दोनों मामलों में राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस द्वारा दोनों मामलों में आगे की जांच एवं कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
