थाणा दिगम्बर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व का तीसरा दिन, उत्तम आर्जव धर्म की आराधना
खेरवाड़ा क्षेत्र के थाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म की आराधना हुई। पूजा-अर्चना, अभिषेक और शांतिधारा के साथ रात्रिकालीन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है।

खेरवाड़ा क्षेत्र के थाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में चल रहे पवित्र पर्युषण पर्व के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने उत्तम आर्जव धर्म की आराधना भक्ति भाव से की। इस अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने भगवान जिनेंद्र देव की पूजा-अर्चना, अभिषेक एवं शांतिधारा कर धर्म लाभ लिया।
मुनि श्री एवं विद्वानों ने उत्तम आर्जव धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह धर्म मनुष्य को सरलता, सच्चाई एवं कपट रहित जीवन जीने का संदेश देता है। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाजजनों को जीवन में छल-कपट और मायाचार का त्याग कर सच्चाई एवं सदाचार अपनाने की प्रेरणा दी गई।
पर्युषण पर्व के दौरान मंदिर परिसर में प्रतिदिन रात्रि में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें भक्तिमय भजन संध्या एवं जिनवाणी का गुणगान, बच्चों एवं युवाओं के लिए धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, धार्मिक अंत्याक्षरी एवं ज्ञानवर्धक खेल तथा धार्मिक विषयों पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को समाज की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता है। इससे बच्चों में धर्म के प्रति रुचि बढ़ रही है। पर्युषण पर्व के तीसरे दिन आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला मंडल एवं युवा मंडल उपस्थित रहे।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
