नगरपालिका क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक धर्मशाला में विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान परशुराम जयंती के भव्य आयोजन हेतु विस्तृत रूपरेखा और कार्यक्रमों की योजना सुनिश्चित की गई। निशिथेश्वर चौबीसा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का शुभारंभ पदाधिकारियों द्वारा भगवान परशुराम के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरी श्रद्धा भाव से किया गया।

बैठक के दौरान नगर के मध्य स्थान पर भगवान परशुराम जी की महाआरती आयोजित करने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल शर्मा द्वारा रखा गया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। इसी क्रम में विप्र फाउंडेशन के पूर्व तहसील अध्यक्ष शिव नारायण पुरोहित ने हालवेरा महादेव परिसर में विप्र समाज द्वारा सामूहिक रूप से पुरुष सूक्त के पाठ के साथ अभिषेक करने का प्रस्ताव दिया, जिस पर भी सहमति बनी। आयोजन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम में प्रत्येक विप्र जन पारंपरिक धोती-कुर्ता पहनकर सम्मिलित होंगे, वहीं मातृ शक्ति केसरिया चुनर धारण कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

आयोजन को व्यापक और भव्य स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से लोकेश श्रीमाली और ललित मेनारिया ने नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सघन प्रचार-प्रसार पर बल दिया। इस महत्वपूर्ण कार्य का दायित्व पूर्व नेता प्रतिपक्ष दीपक शर्मा को सौंपा गया है। बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रत्येक घर में व्यक्तिगत निमंत्रण देकर विप्र समाज के लोगों को आयोजन स्थल तक लाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं द्वारा निभाई जाएगी। सामूहिक सहभागिता और भक्तिमय संकल्प के साथ आयोजित होने वाली यह जयंती कानोड़ क्षेत्र में विप्र समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बनेगी।

Bharat Jaroli, Udaipur

Bharat Jaroli, Udaipur

नाम: भरत कुमार जारोली

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।

Next Story