आज दिनांक 6 फरवरी 2026 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मावली में परीक्षा पर चर्चा 2026 कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।


एग्जाम वारियर्स अभियान का हिस्सा

विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम मीणा ने बताया कि:

  • "परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम बोर्ड कक्षा 12 एवं 10 के विद्यार्थियों में परीक्षा संबंधी तनाव को कम करने के लिए एवं युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एक बड़े अभियान 'एग्जाम वारियर्स' का हिस्सा है।"

नवें संस्करण का प्रथम एपिसोड

परीक्षा पर चर्चा का नवें संस्करण का पहला एपिसोड प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री से निम्नलिखित विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे:

  • सेल्फ स्टडी और कोचिंग
  • पढ़ाई की नई टेक्नोलॉजी
  • एग्जाम में तनाव कम कैसे करें

प्रधानमंत्री का संवाद और महत्वपूर्ण टिप्स

प्रधानमंत्री ने धैर्य पूर्वक सभी विद्यार्थियों के सटीक उत्तर दिए। इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों में शिक्षकों को भी महत्वपूर्ण टिप्स दिया ताकि विद्यार्थियों में परीक्षा के दौरान तनाव कम रहे।


आगामी कार्यक्रम की सूचना

प्राचार्य घनश्याम मीणा ने बताया कि:

  • "इस संस्करण का दूसरा एपिसोड 9 फरवरी को सुबह 10 बजे प्रसारित किया जाएगा।"
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story