कोटा (राज.)। जैन पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 35 वर्षों से उल्लेखनीय योगदान देने वाले पारस जैन ‘पार्श्वमणि’ को श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल सरावगी समाज, कोटा का प्रचार-प्रसार मंत्री नियुक्त किया गया है। जैन समाज की विभिन्न सेवाओं और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।

देव, शास्त्र और गुरु के परम भक्त, व्यवहार कुशल स्वर्गीय श्री विमलचंद जैन एवं स्वर्गीय श्रीमती शांति देवी के सुयोग्य सुपुत्र पारस जैन ‘पार्श्वमणि’ जैन युवा पत्रकार गौरव और सर्वश्रेष्ठ संवाददाता अवार्ड विजेता हैं। उन्हें जैन समाज की अनमोल मणि के रूप में भी जाना जाता है। उनके नाम 15 लाख मासूम बच्चों को मांसाहारी होने से बचाने के अभियान में योगदान का उल्लेख है।

पारस जैन ‘पार्श्वमणि’ को राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल द्वारा मुख्यमंत्री आवास पर ‘वर्तमान का श्रवण कुमार’ की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही जयपुर में उन्हें ‘राष्ट्र गौरव’ की उपाधि भी प्रदान की गई। वे आरके पुरम त्रिकाल चौबीसी जैन मंदिर के प्रचार-प्रसार मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

पारस जैन ‘पार्श्वमणि’ ने ‘मेरी भावना’ को संपूर्ण भारत की शिक्षण संस्थाओं में लागू कराने और इसे प्रार्थना के रूप में बुलवाने के उद्देश्य से सघन अभियान चला रखा है। जैन समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवाओं और सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल सरावगी समाज, कोटा ने उन्हें प्रचार-प्रसार मंत्री का दायित्व सौंपा है।

इस अवसर पर पारस जैन ‘पार्श्वमणि’ ने समाज के अध्यक्ष श्री राकेश पाटोदी, महामंत्री श्री पारस बज और कोषाध्यक्ष श्री पवन पाटोदी के प्रति हृदय की असीम गहराइयों से आभार व्यक्त किया।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story