पंख महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम: 34 महिलाओं ने एक्सपोजर विजिट में जाने स्वरोजगार के गुर
विकल्प संस्थान द्वारा आयोजित भ्रमण में मावली, गोगुंदा और केलवाड़ा की महिलाओं ने औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र और विश्वास संस्था के जरिए आत्मनिर्भरता के अवसर सीखे।

फतहनगर के पंख कार्यक्रम के तहत मावली, गोगुंदा एवं केलवाड़ा ब्लॉक की 34 महिलाएं प्रतापनगर स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र और विश्वास संस्था का शैक्षणिक भ्रमण करती हुईं।
फतहनगर। विकल्प संस्थान द्वारा संचालित पंख महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत मावली, गोगुंदा एवं केलवाड़ा ब्लॉक की 34 महिलाओं का एक्सपोज़र विजिट आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को महिला औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रतापनगर तथा विश्वास संस्था का भ्रमण कराया गया।
रोजगार के अवसर एवं निःशुल्क प्रशिक्षण की जानकारी
विजिट के दौरान महिलाओं ने विभिन्न रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही, उन्हें सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों जैसे ब्यूटी, स्टिचिंग एवं कुकिंग आदि के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि "विजिट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था।"
विश्वास संस्था में आत्मनिर्भरता का अवलोकन
विश्वास संस्था में महिलाओं ने देखा कि किस प्रकार अन्य महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। वहां तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों का अवलोकन कर उनके निर्माण एवं विपणन की जानकारी भी प्राप्त की गई। इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विकल्प संस्थान से ममता सुथार, सुगना झाला एवं रेखा खटीक भी उपस्थित रहीं।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
