पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत से ही बनेगा प्रदेश में कांग्रेस का राज: डॉ. दयाराम परमार
खेरवाड़ा में आयोजित कांग्रेस बैठक में विधायक डॉ. दयाराम परमार ने पंचायती राज चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर अहम संदेश दिया।

तस्वीर में विधायक डॉ. दयाराम परमार खेरवाड़ा के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते नजर आ रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित हैं।
विधायक डॉ. दयाराम परमार ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का राज स्थापित करने के लिए पंचायती राज चुनाव में जीत बेहद आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ड पंच से लेकर जिला परिषद सदस्य तक कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाकर सरपंच, प्रधान और जिला प्रमुख के पदों पर कांग्रेस का नेतृत्व स्थापित करने के लक्ष्य के साथ चुनावी तैयारी करने का आह्वान किया।
डॉ. परमार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठनात्मक मजबूती, आगामी पंचायती राज चुनाव की रणनीति तैयार करने तथा पंचायत चुनावों में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय खेरवाड़ा के सभागार में आयोजित बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायती राज चुनाव में वार्ड पंच से लेकर जिला परिषद सदस्य तक कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताकर सरपंच, प्रधान और जिला प्रमुख के पदों पर कांग्रेस का नेतृत्व स्थापित करना सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि पंचायत चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा तो विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का राज स्थापित होगा। इसी सोच के साथ पंचायत राज चुनाव की तैयारी करने का आग्रह उन्होंने कार्यकर्ताओं से किया।
डॉ. परमार ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, कमेटी के पदाधिकारियों, कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों तथा बूथ अध्यक्षों और कमेटी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि वे प्रत्येक मतदाता तक पहुंचें, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी दें तथा पूर्व की कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा के अध्यक्ष दिनेश मीणा ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में देहात जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर के उपाध्यक्ष कान्ति लाल पटेल, देहात जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पा मीणा, देहात जिला कांग्रेस ओबीसी महासचिव योगेश कलाल तथा ब्लॉक कांग्रेस महिला अध्यक्ष कमला देवी परमार मौजूद रहीं।
कार्यक्रम को कान्ति लाल पटेल, पूर्व उपप्रधान सुन्दर लाल अहारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष अजमालसिंह चौहान, बायेडी सरपंच सुनिल डामोर, जवास मंडल अध्यक्ष थावरचंद डामोर ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर देहात जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक महासचिव मोहसिन मकरानी, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक मकरानी, महासचिव अमृत लाल सालवी, नवाघरा मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गरासिया, ब्लॉक महासचिव नफीसा बानो, देहात जिला कांग्रेस ओबीसी सचिव लोकेश बसेर, ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष मोहनलाल मेघवाल, बनजारिया सरपंच शारदा मीणा, थाणा सरपंच देवी सिंह गरासिया, ब्लॉक सचिव शान्ति लाल बोडात, सारोली सरपंच किशोर भगोरा, मालीफला सरपंच रमण भगोरा, पूर्व सरपंच जीवन प्रकाश डोडियार, हरीश खराडी, परबीला सरपंच बदामीलाल मीणा, मुकेश अग्रवाल, असारीवाड़ा सरपंच सुरेश अहारी, मीरा अहारी सरपंच सकलाल, नान सिंह गरासिया, राकेश खराडी, मन्नु लाल खराडी, प्रभु लाल सोलविया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा के अध्यक्ष दिनेश मीणा ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन महासचिव संगठन प्रदीप कुमार भणात ने किया। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
