आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के आदेश अनुसार तथा खेरवाड़ा विधायक डॉ. दयाराम परमार के निर्देशानुसार मंडल कांग्रेस कमेटी कल्याणपुर की पंचायत समिति स्तरीय बैठक रविवार को श्यामापुरा में आयोजित हुई। बैठक मंडल कांग्रेस अध्यक्ष अमर सिंह परमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. दयाराम परमार मुख्य अतिथि तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के अध्यक्ष रूपलाल मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमर सिंह परमार ने खेरवाड़ा विधायक डॉ. दयाराम परमार का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ. दयाराम परमार ने कहा कि गांव और गरीब के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को फिर से सत्ता में लाना आवश्यक है। उन्होंने पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठित होकर चुनाव मैदान में उतरेंगे तो निश्चित रूप से पंचायत समिति कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रधान बनेगा।

विधायक डॉ. दयाराम परमार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी को आज से ही इस कार्य में लगना है और बूथ तथा पंचायत स्तर तक पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की विफलताओं को उजागर करना है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के अध्यक्ष रूपलाल मीणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है तथा पूंजीपतियों को आगे लाने का कार्य कर रही है।

मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमर सिंह परमार ने विश्वास जताते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करेंगे और पंचायत समिति कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रधान बनाने में सफल होंगे।

बैठक में जिला परिषद सदस्य सविता देवी मीणा, पूर्व प्रधान शिवराम मीणा, पूर्व थानेदार रूपलाल मीना, उदयपुर भूमि विकास बैंक के उपाध्यक्ष करण सिंह कल्याणपुर, पूर्व शिक्षक हरीश मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस ऋषभदेव के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मीणा, गुमानपुरा सरपंच प्रतिनिधि अशोक मीणा, सरपंच सागरमल मीणा, बरना सरपंच दिलीप कुमार मीणा, कल्याणपुर सरपंच प्रतिनिधि नाथू लाल मीणा, पूर्व सरपंच हजारीमल मीणा, पंचायत अध्यक्ष कल्याणपुर प्रीतम मीणा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गौतम लाल मीणा, बिछीवाड़ा नाथू लाल मीणा, बाबूलाल मीणा, लक्ष्मण लाल मीणा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता गुमानपुरा सुरेंद्र कुमार परमार, अर्जुन लाल मीणा, जयेश पाल, कांग्रेस पंचायत इकाई अध्यक्ष मंशा राम मीणा, निचला माण्डवा शिवराम मीणा, मनोज मीणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रेम कुमार मीणा ने किया। अंत में ब्लॉक उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story