पालीवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 20 सितंबर को, तैयारियों को अंतिम रूप
मावली के साकरोदा स्थित श्री ताका जी बावजी मंदिर में 20 सितंबर को 24 श्रेणी पालीवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर सेवा समिति और पालीवाल फाउंडेशन की बैठक में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

तस्वीर में 24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति खमनोर एवं पालीवाल फाउंडेशन के पदाधिकारी साकरोदा स्थित श्री ताका जी बावजी मंदिर परिसर में बैठक के दौरान नजर आ रहे हैं।
मावली, 31 अगस्त 2026। 24 श्रेणी पालीवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 20 सितंबर को श्री ताका जी बावजी मंदिर, साकरोदा में आयोजित किया जाएगा। समारोह का आयोजन 24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति खमनोर के निर्देशन में पालीवाल फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा।
समारोह को विधिवत रूप से आयोजित करने के लिए 24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति खमनोर एवं पालीवाल फाउंडेशन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेवा समिति अध्यक्ष बद्रीलाल पालीवाल ने की। लक्ष्मी लाल पालीवाल एवं मांगीलाल पालीवाल मुख्य अतिथि रहे। सेवा समिति महामंत्री भगवती लाल पालीवाल ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया।
पालीवाल फाउंडेशन के चेयरपर्सन जगदीश चंद्र पालीवाल ने प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन से संबंधित भोजन, टेंट, साउंड, पुरस्कार, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
बैठक में अतिथियों का स्वागत सुखलाल पालीवाल, कन्हैयालाल पालीवाल, विनोद शर्मा, विजेश पालीवाल, राधेश्याम जोशी, नितिन पालीवाल, अनिल पालीवाल, किशन पोस्टमैन एवं ओमप्रकाश पालीवाल ने किया।
प्रतियोगिता आयोजन के संदर्भ में समारोह संयोजक देवीलाल पालीवाल ने सम्मानित होने वाले प्रतिभागियों की सूची के बारे में जानकारी दी। छगन लाल पालीवाल पिपलांत्री एवं सत्यनारायण पालीवाल सालोर ने समारोह आयोजन को लेकर आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जन उपाध्यक्ष ओंकार लाल पालीवाल, संगठन मंत्री प्रकाश पालीवाल, चंद्रकांत पालीवाल ओडन, जानकी लाल व्यास, सत्यनारायण पालीवाल, सुरेश पालीवाल, धर्मनारायण पालीवाल जावद, कोतवाल जी देवीलाल पालीवाल, राजेश पालीवाल धोइंदा, गिरिराज व्यास मुंडोल, खुमाणजी भैसाकमेड, गिरीश पालीवाल धोइंदा एवं नरेश पालीवाल उसर उपस्थित रहे।
बैठक में समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के बाद इसे विराम दिया गया। 20 सितंबर को होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर समाज के पदाधिकारियों की यह बैठक आयोजन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
