मावली क्षेत्र के पलाना कलां गांव में हनुमान मंदिर के पास पूर्व में हटाए गए अतिक्रमण वाली भूमि पर दोबारा निर्माण कार्य किए जाने की सूचना मिलने के बाद ग्राम पंचायत ने सख्त रुख अपनाया है। ग्राम विकास अधिकारी ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर संबंधित लोगों को तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिए हैं।

ग्राम पंचायत द्वारा शुक्रवार को जारी आम सूचना में बताया गया है कि विकास अधिकारी के आदेश के क्रम में हनुमान मंदिर के पास पूर्व में हटाए गए कब्जे वाली भूमि पर पुनः निर्माण कार्य कराए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। पंचायत ने स्पष्ट किया है कि उक्त निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।

सार्वजनिक नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया तो ग्राम पंचायत द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा। साथ ही संबंधित अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कार्रवाई के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्त जिम्मेदारी संबंधित अतिक्रमणकारियों की होगी।

गौरतलब है कि इस मामले में शिकायतकर्ता महेन्द्र जाट ने हनुमान मंदिर के पास सार्वजनिक आबादी भूमि पर पुनः अतिक्रमण किए जाने की शिकायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं सरपंच को भेजी थी। शिकायत मिलने के बाद विकास अधिकारी ने कार्रवाई के निर्देश जारी किए, जिसके क्रम में अब ग्राम पंचायत ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की चेतावनी दी है। यह नोटिस अतिक्रमण स्थल पर भी चस्पा किया गया है।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story