पहाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आर्म्स एक्ट में दो प्रकरण दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार
खेरवाड़ा के पहाड़ा थाना पुलिस ने अवैध धारदार हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बिना लाइसेंस के धारदार चाकू बरामद किए।

खेरवाड़ा। उपखंड नयागांव के पहाड़ा थाना पुलिस ने अवैध धारदार हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बिना लाइसेंस के धारदार चाकू बरामद किए।
थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई में हेडकांस्टेबल गोतमलाल तथा हेडकांस्टेबल विरेन्द्र कुमार की भूमिका रही।
पुलिस के अनुसार आरोपी दयाराम पुत्र देवी लाल अहारी एवं अजय पुत्र कालूराम आहारी, दोनों निवासी बंबाला, थाना पहाड़ा के विरुद्ध बिना लाइसेंस धारदार चाकू रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
इसी प्रकार पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिना लाइसेंस धारदार हथियार रखने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत अलग प्रकरण भी दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आवश्यक अनुसंधान एवं अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दोनों मामलों में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है और आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुसंधान जारी है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
