प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान के पचपदरा (बाड़मेर) में देश की महत्वपूर्ण रिफाइनरी परियोजना के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शनिवार को खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पंचायत समिति मुख्यालयों पर सीधा प्रसारण किया गया। पूर्व विधायक नानालाल अहारी के निर्देशन में खेरवाड़ा और नयागांव पंचायत समिति मुख्यालयों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया।

खेरवाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा मंडल खेरवाड़ा, बावलवाड़ा, नयागांव एवं कनबई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा पचपदरा रिफाइनरी परियोजना को राजस्थान के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक प्रगति की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ भाजपा जन कल्याण मंच प्रदेशाध्यक्ष ललिता परमार, देहात जिला मंत्री अमित कलाल एवं लक्ष्मी अहारी, जिला देहात प्रवक्ता आजाद पटेल, महिला मोर्चा जिला मंत्री नयना पंचोली सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि तथा वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

पूर्व विधायक नानालाल अहारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, दुर्गा भगोरा, वाल सिंह तथा नवीन रावल, सभी मंडल महामंत्रियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनहित के कार्यों को लेकर सभी कार्यकर्ता निरंतर सक्रिय रहें तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें। पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम के इस लाइव प्रसारण में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story