उदयपुर। आगामी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 (कक्षा 6) की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए उदयपुर और सलूंबर जिलों में केंद्र अध्यक्षों एवं केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षकों का अभिविन्यास कार्यक्रम दिनांक 10 दिसंबर 2025 को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक उदयपुर श्री लोकेश भारती एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सलूंबर श्री पवन रावल ने की, जबकि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर श्री मोहन मेघवाल ने गरिमामय उपस्थिति दर्ज करवाई।

कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया गया, जिसके बाद वरिष्ठतम अध्यापक नवोदय विद्यालय मावली श्री मोहन जांगिड़ ने पीपीटी के माध्यम से परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं, परीक्षा प्रणाली, पैकिंग प्रक्रियाओं एवं गोपनीय सामग्री की प्राप्ति एवं जमा करने के नियमों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

प्राचार्य नवोदय विद्यालय मावली श्री घनश्याम मीणा ने पधारे हुए अधिकारियों का स्वागत किया और चयन परीक्षा से जुड़ी अतिरिक्त जानकारियां साझा करते हुए समस्त शंकाओं का समाधान किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम में उप प्राचार्य रंजना चौधरी ने किया। वहीं, चयन परीक्षा प्रभारी शिव शंकर सेन ने बताया कि यह परीक्षा दिनांक 13 दिसंबर 2025 को उदयपुर जिले के 39 और सलूंबर जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 11:30 बजे से 1:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।

इस अभिविन्यास कार्यक्रम के सफल आयोजन से परीक्षा की सुचारू एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिले में चयन परीक्षा को लेकर अधिकारियों और शिक्षकों द्वारा की गई समन्वित तैयारियों से विद्यार्थियों को निष्पक्ष एवं सुरक्षित परीक्षा का वातावरण उपलब्ध होगा।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story