ऊँकार लाल सोलीवाल मावली में उपखंड स्तर पर सम्मानित
स्वर्णकार समाज के संभाग अध्यक्ष सोलीवाल को सामाजिक सेवा और सामूहिक विवाह सम्मेलन जैसे उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला प्रशासन ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मावली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के संभाग अध्यक्ष ऊँकार लाल सोलीवाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
मावली श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज उदयपुर संभाग के अध्यक्ष ऊँकार लाल सोलीवाल अमरपुरा को सामाजिक सेवा क्षेत्रों में किये जाने वाले उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला प्रशासन द्वारा उपखण्ड स्तर पर प्रणाम पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रशासन द्वारा मिला विशेष सम्मान
समाज के अध्यक्ष को प्रशासन द्वारा सम्मानित किये जाने पर सम्पूर्ण स्वर्णकार समाज में खुशी की लहर है।
हाल ही में किए गए सराहनीय कार्य
श्री ऊँकार लाल सोलीवाल के नेतृत्व में समाज हित में कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए हैं:
- हाल ही कुछ दिनों पूर्व समाज के लिए स्वयं अकेले ही आगे बढ़कर अमरपुरा में एक परिचय सम्मेलन करवाया था।
- समाज के युवाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई।
- 23 जनवरी 2026 को उदयपुर में संभाग स्तरीय समाज के सहयोग से निःशुल्क सामूहिक सम्मेलन भी उनके नेतृत्व में आयोजित हुआ।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
