मावली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत फलीचड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद स्टाफ गण एवं विद्यार्थियों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प-माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विद्यालय के शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु ने इस अवसर पर कहा कि देश के महान व्यक्तियों की जयंती और पुण्यतिथि विद्यालय स्तर पर मनाना आवश्यक है। इससे विद्यार्थी उनके बताए मार्ग, शिक्षा और संस्कारों को ग्रहण कर अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस दौरान डॉ. अंबेडकर की जीवन यात्रा, उनके संघर्ष और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आलोक भारती, लाड कुंवर चौहान, उदयलाल सालवी, देवीलाल जाट, सुनीता मीणा, राहुल कुमार नुवाल, फतेह लाल यादव, सुनील कुमार अटल, प्रीति कोरे, काजल शर्मा, रक्षा वर्मा, महेश चंद्र लूनिया, बलराम मीणा, ओम प्रकाश लोहार, अब्दुल गनी कीमत मीणा, सूरजमल धाकड़ सहित सम्पूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। इस आयोजन ने विद्यार्थियों और स्टाफ में सामाजिक चेतना और आदर्श व्यक्तित्व के प्रति सम्मान की भावना को और प्रगाढ़ किया।

डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर इस प्रकार के शैक्षणिक और सम्मान समारोह विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को स्थापित करने का माध्यम बन रहे हैं।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story