खेरवाड़ा। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर भगवत सिंह मेहता सभागार में आयोजित भव्य समारोह में ऋषभदेव निवासी निशानेबाजी स्वर्ण पदक विजेता सुधा कुमारी भंवरा को उनके अनुकरणीय योगदान और उत्कर्ष के लिए "सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन" पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता) अपर्णा अरोड़ा एवं विशेष योग्यजन निदेशालय के आयुक्त इकबाल खान ने सुधा कुमारी भंवरा को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि यह दूसरी बार है जब सुधा कुमारी को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है।

जन्म से ही मुक बधिर होने के बावजूद सुधा कुमारी ने अपने जीवन में अनेक उपलब्धियों की मिसाल कायम की है। वर्तमान में वह अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, भीलवाड़ा में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। सामाजिक एवं पेशेवर क्षेत्र में उत्कृष्टता के साथ-साथ सुधा ने खेलों में भी अपनी छवि बनाई है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं में राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीते हैं।

सुधा कुमारी भंवरा की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष और मेहनत का प्रतीक है, बल्कि अन्य दिव्यांगजनों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत है। उनके जीवन और कार्य ने यह सिद्ध कर दिया है कि सीमाओं और बाधाओं के बावजूद व्यक्ति उत्कृष्टता और सफलता की ऊंचाइयों तक पहुँच सकता है। उनके साथ उनके पति प्रवीण कुमार भंवरा, जो स्वयं मुक बधिर हैं, भी इस उपलब्धि के गवाह बने।

समारोह ने दिव्यांगजनों के अधिकारों, सामाजिक समावेशन और उनकी प्रतिभा की सराहना का संदेश दिया। सुधा कुमारी भंवरा की उपलब्धियाँ न केवल व्यक्तिगत सफलता हैं, बल्कि समाज के लिए एक मिसाल और प्रेरणा हैं, जो प्रत्येक दिव्यांगजन के जीवन में आत्मविश्वास और उम्मीद जगाती हैं।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story