पर्यावरण संरक्षण और जनजागरण के संदेश को सशक्त स्वर देते हुए सिक्किम के महामहिम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने रविवार को उदयपुर प्रवास के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया।

पौधारोपण कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के वन मंत्री संजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय विप्लवी तथा वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल माथुर ने अभियान के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए पौधारोपण किया। उल्लेखनीय है कि वन मंत्री संजय शर्मा प्रतिदिन पौधारोपण करने के अपने संकल्प का निरंतर निर्वहन कर रहे हैं। उदयपुर प्रवास के दौरान भी उन्होंने राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर के साथ पौधारोपण कर अपने अभियान को निरंतर जारी रखा।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत किया गया यह पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story