ओगणा मंडल द्वारा पानरवा से ओगणा तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति और एकता के संदेश के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। भारत माता के जयकारों और राष्ट्रभक्ति के नारों से यात्रा का पूरा मार्ग गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा पानरवा से प्रारंभ होकर बिरोठी, रोहिमाला, गजवी, राणपुर, क्यारियां, कितावतों का वास, कालिया घाटी, ओडा एवं थोबावाड़ा होते हुए ओगणा पहुंची। मंडल अध्यक्ष श्री तखत सिंह जी सोलंकी ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यात्रा में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल जी खराड़ी भी मौजूद रहे। वहीं, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ओगणा पहुंचे श्री भंवर सिंह जी पंवार सा. का कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया।

तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में शामिल कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ यात्रा में सहभागिता की। भारत माता के जयकारों और वंदे मातरम् के उद्घोष से पूरा मार्ग देशभक्ति के माहौल में डूबा रहा।

पानरवा से ओगणा तक आयोजित यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति, एकता और राष्ट्र सम्मान के संदेश के साथ संपन्न हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की सक्रिय भागीदारी रही।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story