ओबीसी जनगणना के तहत 10 जुलाई से 23 जुलाई तक प्रस्तावित डिजिटल सर्वेक्षण को लेकर ओबीसी समाज में उत्साह का माहौल है। सर्व ओबीसी महापंचायत ट्रस्ट (रजि.) उदयपुर संभाग ने इसे सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्तर पर समाज की वास्तविक स्थिति जानने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

उदयपुर में शिव दर्शन माली कॉलोनी स्थित बैठक में ट्रस्ट के संस्थापक दिनेश माली की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा ओबीसी जनगणना करवाए जाने पर मुख्यमंत्री, ओबीसी आयोग एवं सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद ज्ञापित किया। ट्रस्ट के प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि सर्व ओबीसी महापंचायत ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से ओबीसी जनगणना की मांग करता आया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं ओबीसी आयोग को कई बार ज्ञापन भी सौंपे गए थे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जनगणना के दौरान सभी ओबीसी समाज के लोग अपनी वही मूल जाति दर्ज करवाएं, जो गजट नोटिफिकेशन में अंकित है। ट्रस्ट का कहना है कि इससे समाज की वास्तविक संख्या का सही आकलन हो सकेगा तथा उसके सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्तर की वास्तविक स्थिति भी सामने आएगी। संस्थापक दिनेश माली ने कहा कि ओबीसी जनगणना से समाज की सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्थिति का पता चलेगा। बैठक में यह भी कहा गया कि पंचायत राज चुनाव एवं स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी जातियों की राजनीतिक भागीदारी निश्चित रूप से बढ़ने की संभावना रहेगी।

समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महामंत्री सूर्य प्रकाश सुहालका और भेरु लाल कलाल ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी समाज अध्यक्षों से अनुरोध किया जाएगा कि वे जनगणना करने वाले प्रगणकों का सहयोग करें तथा लोगों को अपनी मूल जाति दर्ज करवाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान कोषाध्यक्ष बालकृष्ण सुहालका ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिस पर बिंदुवार चर्चा के बाद सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।

प्रदेश महिला अध्यक्ष मनीबेन पटेल, महामंत्री शर्मिला माली तथा पूजा टेलर ने कहा कि महिला पदाधिकारी ओबीसी समाज के घर-घर जाकर लोगों को जनगणना के दौरान अपनी मूल जाति दर्ज करवाने के लिए जागरूक करेंगी। बैठक में संस्थापक दिनेश माली, महासचिव सूर्य प्रकाश सुहालका, प्रवक्ता नरेश पूर्बिया, भेरूलाल कलाल, दिनेश चंद्र माली, प्रदेश महिला अध्यक्ष मनीबेन पटेल, महासचिव शर्मिला माली, पूजा टेलर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में ओबीसी समाज से डिजिटल सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी और प्रगणकों को सहयोग करने का आह्वान किया गया।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story