झाड़ोल में NSUI नेताओं का भव्य स्वागत, शिव शंकर खराड़ी और विक्रम सिंह राजावत को मिली जिम्मेदारी
झाड़ोल में NSUI के नए नेताओं शिव शंकर खराड़ी और विक्रम सिंह राजावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मेवाड़ी पगड़ी और भगवान हरिहर जी का उफरना पहनाकर दोनों नेताओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम युवा नेतृत्व और संगठन की सक्रियता को दर्शाता है।

झाड़ोल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के झाड़ोल विधानसभा अध्यक्ष पद पर शिव शंकर खराड़ी और जिला महासचिव पद पर विक्रम सिंह राजावत के मनोनीत होने के बाद आज झाड़ोल कांग्रेस कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अग्रिम संगठन के प्रतिनिधियों ने दोनों छात्र नेताओं को मेवाड़ी पगड़ी और भगवान श्री हरिहर जी का उफरना पहनाकर सम्मानित किया।
इस स्वागत समारोह में ऑल इंडिया कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षक अमर सिंह झाला, देहात जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. रंजीत जैन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस पंकज जोशी, वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस सुरेश पंडिया, ब्लॉक कांग्रेस के प्रवक्ता गोपाल पंडित, पूर्व NSUI अध्यक्ष पुष्कर डामोर, छात्र नेता मदन जोशी, दुर्गेश गायरी, प्रमोद गोरना, दिलीप खराड़ी, अंकित पालीवाल, कुलदीप खराड़ी, गोपाल यादव, आकाश तेली और अरविंद खराड़ी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए नियुक्त NSUI नेताओं का स्वागत करते हुए उन्हें जिम्मेदारी का बोध कराना और संगठनात्मक सक्रियता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने अपने संबोधन में छात्रों को संगठन में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया और युवा नेतृत्व को संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक बताया।
यह स्वागत समारोह न केवल झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र में NSUI की बढ़ती सक्रियता को दर्शाता है, बल्कि कांग्रेस संगठन में युवा नेताओं की भागीदारी और नेतृत्व विकास को भी मजबूती प्रदान करता है।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
